Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा तीसरे चरण की अधिसूचना...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा तीसरे चरण की अधिसूचना जारी की; बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा तीसरे चरण की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन लेने का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया। अलबत्ता 8 प्रत्याशियों ने निक्षेप राशि जमा करके नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में महेश कुमार सोनवानी, लक्ष्मण पाठक, देवेन्द्र सिंह यादव, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, सालिकराम जोगी, देवप्रसाद, सुदीप श्रीवास्तव और आनंद उरांव हैं। इस प्रकार बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments