Homeहमर बिलासपुरगुरु घासीदास विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच मारपीट...

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच मारपीट…

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पहले बहस और गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना पुराने विवाद का नतीजा थी, जो दो दिन पहले शुरू हुई रंजिश के चलते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना की गंभीरता इस वजह से भी बढ़ गई क्योंकि मारपीट में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विवि परिसर में हुई इस घटना के बाद छात्र संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments