Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस में जनरेटर कोच में लगी भीषण आग...

बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस में जनरेटर कोच में लगी भीषण आग…

20846 बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब उज्जैन के पास सुमराखेड़ा और तराना स्टेशन के बीच ट्रेन के एसएलआर पावर कोच में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ जब ट्रेन काली सिंध नदी के पुल पर थी। आग लगते ही कोच में तेज धमाके होने लगे, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग अपने अपने कोच से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और तराना से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।वहीं आस-पास के ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभालते हुए कोच के कांच फोड़कर और पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर समय रहते डिब्बे को अलग नहीं किया जाता और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के बाद ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोक दिया गया और उज्जैन से नया पावर कोच मंगवाकर शाम 6:32 बजे ट्रेन को भोपाल की ओर रवाना कर दिया गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की वजह जनरेटर कोच में वायरिंग फॉल्ट बताई जा रही है। फिलहाल रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments