गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में सांप्रदायिक माहौल का आरोप,कुलपति पर FIR की मांग विधायक अटल श्रीवास्तव ने IG बिलासपुर को सौंपा शिकायत पत्र, की उच्च स्तरीय जांच की मांग

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैंप के दौरान हुई एक घटना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक (IG) को ज्ञापन सौंपकर कुलपति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।विधायक का कहना है कि विश्वविद्यालय, जो बाबा गुरु घासीदास के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को लेकर स्थापित किया गया था, आज धर्म और जाति का अखाड़ा बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति ने प्रोफेसर दिलीप झा और अन्य शिक्षकों पर बिना ठोस आधार के एफआईआर दर्ज करवाई, जिससे शिक्षा के मंदिर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सभी धर्म, जाति और समुदाय के विद्यार्थियों को समान अवसर और शिक्षा देना है, लेकिन कुलपति के कार्यकाल में पक्षपात और तुष्टिकरण की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। यह विश्वविद्यालय के मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ है।विधायक ने कुलपति के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी प्रतिलिपि रूप में भेजी है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और विश्वविद्यालय का सांप्रदायिकरण रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles