गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बिलासपुर में निकलेगी पद यात्रा

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा चलाए जा रहे गौमाता राष्ट्रमाता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी के शिष्य श्रीमज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हो रहा है। इसी कड़ी में कल, दिनांक 13 अक्टूबर सोमवार को बिलासपुर में भव्य गौ प्रतिष्ठा पद यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गौसेवा धाम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी, जहां राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा का उद्देश्य गौमाता को संवैधानिक रूप से राज्य माता घोषित कराने की मांग को मजबूती से उठाना है। इस पद यात्रा में प्रमुख रूप से श्रीमज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज शामिल होंगे। उनके साथ गौसेवक विपुल शर्मा, गोपाल कृष्ण रामानुज दास, शत्रुघ्न कृष्ण, शुभम् शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त, संत समाज और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। यात्रा के दौरान गौमाता की महत्ता और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र अभियान में भाग लें और गौ रक्षा तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु अपनी भूमिका निभाएं। यह आंदोलन न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की रक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles