Homeहमर बिलासपुरपीडीएस चावल का हेरफेर करने वाले दो गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने 40...

पीडीएस चावल का हेरफेर करने वाले दो गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने 40 बोरियां जब्त कीं, खाद्य विभाग करेगा जांच

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा खटीक मुहल्ला स्थित एक भवन में छापा मारकर पीडीएस चावल की भारी खेप जब्त की है। सीएसपी गगन कुमार और टीआई देवेश राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाने वाला राजू खटीक अपने गोदाम में पीडीएस चावल जमा कर बंटी पाहुजा नामक व्यक्ति के जरिए बेच रहा है।

कार्रवाई के दौरान 35 से 40 बोरी चावल बरामद किया गया।दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला खाद्य विभाग से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए विभाग को पत्र लिखा है।थाना सिटी कोतवाली पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम अब यह जांच करेगी कि पीडीएस चावल कहां से लाया गया और किन सप्लायरों की इसमें मिलीभगत है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments