गौ-तस्करी का फरार आरोपी मनसूर खान गिरफ्तार,ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे गौ-तस्कर मनसूर खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले साल अगस्त में साईंटांगरटोली में पुलिस कार्रवाई के दौरान मौका पाकर फरार हो गया था।आरोपी के खिलाफ थाना लोदाम में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज है।जानकारी के अनुसार, मनसूर खान अपने घर बरगीडांड़ झारखंड में छुपा था, जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह भी गौ-तस्करी की वारदात में शामिल था।पुलिस ने उसे 13 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1100 से अधिक गौ-वंशों को मुक्त कराया जा चुका है और 128 तस्करों को जेल भेजा गया है। मनसूर की गिरफ्तारी में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक कृपा सिंधु तिग्गा, आरक्षक हेमंत कुजूर व सुभाष तिर्की की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles