Homeहमर बिलासपुरग्राम पंचायत गनियारी के लोगों ने गनियारी को नगर पंचायत बनाने की...

ग्राम पंचायत गनियारी के लोगों ने गनियारी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा पर आपत्ति जताते हुए बिलासपुर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

ग्राम पंचायत गनियारी को पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा अपनी वाहवाही लूटने के लिए नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। जो कि ग्राम पंचायत गनियारी के आम जनता के हित में नहीं है। ग्राम पंचायत गनियारी में 90 प्रतिशत अत्यंत गरीब वर्ग के लोग है।जो खुद अपना परिवार नही चला सकते है। वो किसी भी प्रकार का टेक्स नही भर सकते एवं अभी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा मुफ्त में चांवल दिया जा रहा है। उसी में अपने परिवार का पालन पोषण करते है। चुनाव से पहले बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय से जनपद पंचायत तखतपुर ग्राम पंचायत गनियारी के लिए सन 2023 के दसवे महीने में अधिसुचना जारी हुई थी। जिसमें उप-तहसील गनियारी के द्वारा किसी प्रकार का न ही मुनियादी कराया गया है और न ही किसी प्रकार की जनसुनवाई कि गई है।

जो नियम के विपरित है जिसमें गांव के व्यक्तियों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। क्योंकि इस सभी नियम को अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर एवं उप-तहसील गनियारी को करना था। तब गांव कि जनता को मालूम होता कि नगर पंचायत बनने के लिए यहां जनसुनवाई एवं मुनादी कराया गया है। लेकिन इन सभी नियम को राजस्व विभाग के द्वारा नहीं किया गया। जो कि जनहित में गलत है। इसी समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के महिलाओं ने आकर बिलासपुर कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन सौंपा और अपने गांव को नगर पंचायत नहीं बनाने की अपील की। मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में भूख हड़ताल एवं जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments