आखिरकार अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून में 164 साल बाद 1 जुलाई से बदलाव हो गया है। यही वजह रही कि नये कानून लागू होने के बाद जिले के सभी थानों में भी क्रियान्वयन उत्सव मनाया गया। सिविल लाइन थाने में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या सहित विधिक के जानकारों ने मौजूद लोगों को नवीन कानून की जानकारियां दी।



इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में भी लोगों को बताया गया। अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून में हुए बदलाव और संशोधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसी के साथ थाना सिरगिट्टी में भी थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में क्रियान्वयन उत्सव दिवस मनाया गया जहां पूर्व बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मण्डल बड़ी संख्या में मौजूद रहे, इसी तरह थाना सिटी कोतवाली टीआई एसआर साहू, थाना तोरवा राहुल तिवारी, थाना तारबाहर गोपाल सतपति, थाना सकरी में दामोदर मिश्रा थानेदार के नेतृत्व के साथ ही अन्य थानों में नए कानून लागू होने और क्रियान्वयन उत्सव मनाया गया।






