ग्राम सीस जनकपुर की ग्रामीण महिलाएं अपने बच्चों की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पिछले 2 सालों से है जर्जर।

कोटा ब्लॉक ग्राम पंचायत सीस जनकपुर की प्राथमिक शाला की स्थिति पिछले दो सालों से खराब है। जिसको लेकर ग्रामीण खासे परेशान नजर आ रहे हैं। अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्राम सीस जनकपुर की ग्रामीण महिलाएं अपने बच्चों की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंची। महिलाओं ने बताया कि लगभग 2 साल से प्राथमिक शाला की स्थिति जर्जर हो गई है। बच्चों के बैठने के लिए जगह नहीं है। बरसात के दिनों में भवन की स्थिति और भी खराब होती जा रही है। इससे पहले भी जनदर्शन में कलेक्टर द्वारा आदेश दिया गया था। बावजूद इसके अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं है। प्राथमिक शाला जनकपुर में 37 छात्र छात्राएं अध्ययन करते हैं। जिसमें लगभग 22 छात्राएं हैं।

आपको बता दे कि एक तरफ बेटी की शिक्षा को लेकर जागरूकता की बात कही जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां शिक्षा से वंचित होती जा रही हैं। जहां एक तरफ देखा जा रहा है कि प्रशासन नई-नई योजनाओं के साथ नई-नई तकनीक ला रही है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जब छात्राएं प्रारंभिक पढ़ाई से वंचित होते जा रही है। ऐसे में बेटियां आगे कैसे बढ़ेगी लगभग हर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की हालत इसी तरह देखी जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles