अपोलो पहुंच मार्ग चौड़ीकरण के लिए सर्वे का काम जारी, जल्द ही होगी कार्यवाही।

शहर के नजदीक मौजूद शासकीय कार्यालय और अस्पताल के पास से बेजा कब्ज को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा अब मुहिम चलाई जा रही है। यही वजह है कि जिन क्षेत्रों में सड़के सकरी है और जहां बेजा कब्जा मौजूद है वहां सर्वे कर उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा इस समय चिंगराजपारा अमरिया चौक से अपोलो हॉस्पिटल तक सर्वे किया जा रहा है यहां सड़क के डामरीकरण से नौ नौ फीट तक नाप जोख किया जा रहा है। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जहां से दिशा निर्देश मिलने के बाद सभी बेजा कब्जाधारियों को नोटिस दिया जाएगा।

गौरतलाब है कि इस सड़क पर अपोलो हॉस्पिटल के साथ अन्य मुख्यालय स्थापित है लेकिन सड़क सकरी होने की वजह से यहां से आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता है जिसके बाद नगर निगम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर अब इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दयालबंद से लेकर वसंत विहार चौक तक के भी सड़क के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है और जल्द ही यहां आने वाले मकानों को नोटिस देने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा शुरू की जाएगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में अब विकास की संभावनाएं आने वाले समय में तलाशी जा रही है। इसके बाद अब नगर निगम यहां सड़क चौड़ीकरण के माध्यम से आवाजाही में सुविधा देने की पहल कर रहा है मंगलवार को नगर निगम के इंजीनियर और सर्वे टीम ने इस पूरे मार्ग का अवलोकन कर सर्वे रिपोर्ट तैयार किया है इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ध्यान रहे सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम रपटा चौक से वसंत विहार चौक तक नापजोख कर रही है। अब तक अमरैया चौक तक नापजोख पूरी हो चुकी है। टीम सड़क के दोनों ओर 9-9 मीटर तक सरकारी, निजी जमीन और अवैध कब्जों की लिस्टिंग कर रही है। अमरैया चौक तक सड़क के दोनों ओर 50 अवैध कब्जे मिल चुके हैं। टीम को अभी वसंत विहार चौक तक नापजोख करनी है। इसके बाद 30 अगस्त को निगम कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

80 लाख की लागत से वार्ड 52 में अपोलो चौक से मानसी लॉज तक स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण और अन्य कार्य किया जाएगा। इसके लिए निगम ने पहले ही सर्वे कर लिया है, लेकिन कब्जा नहीं हटा पा रहा है। अपोलो रोड में 150 के अलावा वसंत विहार चौक के आसपास 83 लोगों के कब्जे हैं। अपोलो रोड पर अवैध कब्जों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। हाई कोर्ट ने भी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे, ताकि हॉस्पिटल आने-जाने में परेशानी ना हो। इसके बाद निगम ने सर्वे किया था। नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन कब्जा नहीं हट पाया है। अब निगम कमिश्नर ने रपटा चौक से अपोलो रोड होते हुए वसंत विहार चौक तक फिर से सर्वे करने का आदेश दिया है। निगम और राजस्व विभाग की 9 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। पहले दिन रपटा चौक तक जांच की गई थी, दूसरे दिन अमरैया चौक तक नापजोख की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles