ग्रीष्म आते ही बाजारों में अपनी प्रभाव बनाता फलों के राजा आम, हर चौक चौराहों में लगने लगी हैं दुकान।

जब भी आम की बात आती है तो कइयों को बचपन की सबसे अच्छी यादों में शुमार गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लिया इसका स्वाद याद आ जाता है। आम ही एक ऐसा फल है जिसे हर कोई पसंद करता है। गर्मी के मौसम में कई किस्म के आम की तलाश रहती है। कोई इस फल को काटकर खाना पसंद करता है तो कोई आम का जूस, स्मूदी, शेक, अचार, जैम और डेसर्ट बनाकर स्वाद लेता है। यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और बहुत आसानी से उपलब्ध है। आपको बता दें कि भारत में आम की करीब 1500 किस्में उगाई जाती हैं। गर्मियां शुरू होने के साथ ही अब बाजार में कई तरह के आम भी बिकने के लिए आने लगे हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार आम की आवक बीते सालों के मुकाबले कम हुई है, उन्होंने कहा है की मौसम में आ रहे अनिश्चित बदलावों के कारण आम की फसल पर बुरा असर पड़ा है। यही वजह है कि इस बार बाजार में अपेक्षाकृत आम महंगे बिक रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles