Homeहमर बिलासपुरशादी समारोह से लौट रही प्रभा की अज्ञात जंतु के काटने से...

शादी समारोह से लौट रही प्रभा की अज्ञात जंतु के काटने से मौत, पोस्टमार्टम कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।

शादी समारोह से लौट रहे कोटा थाना अंतर्गत एक परिवार की बेटी को अज्ञात जंतु के काटने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है। मृतका के परिजनों में बताया कि वे लोग वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने बाद चिंगौर से वापस चिंगराजपारा लौट रहे थे। कोटा के रास्ते मे उनके रिश्तेदार का घर है। रात ज्यादा हो जाने के चलते वे लोग वहीं रुक गए। देर रात उनकी बेटी प्रभा को किसी अज्ञात जंतु ने काट दिया। जिसे परिजन मौके से कोटा के एक निजी क्लिनिक लेकर गए।

क्लिनिक में युवती को डॉक्टर ने इंजेक्शन के साथ दवा भी दी।बावजूद इसके प्रभा की तबियत में किसी तरह का कोई सुधार नजर नही आया। इसके बाद परिजन प्रभा को संजीवनी 108 एम्बुलेंस के जरिये इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान प्रभा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने भी बताया कि प्रभा के शरीर मे किसी भी अज्ञात जंतु के काटने के निशान नजर नही आ रहे है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments