बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से जल संसाधन सभागार में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन।

बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से जल संसाधन सभागार में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि रक्त दान एक स्वास्थ्यवर्धक प्रक्रिया के साथ ही साथ नेक एवं पुनीत कार्य भी है।

वैसे भी गर्मी के समय में बिलासपुर शहर के ब्लड बैंक ड्राई होते जा रहे हैं ऐसे में थैलेसीमिया पीड़ितों सिकल सेल और बीमार एवं दुर्घटना में घायल या रक्त के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर जरूर रक्तदान मिल सके इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्तदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि उससे हमारा शरीर और ज्यादा स्वस्थ होता है साथ ही विभिन्न बीमारियों से भी बचाने में रक्तदान बड़ा कारगर साबित होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles