घर पर कब्जे का दबाव डालने वाले फरार बदमाशों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 माह पुराने मामले में 4 आरोपी पकड़े गए, एक को सुप्रीम कोर्ट निर्देशानुसार छोड़ा गया

सरकंडा थाना क्षेत्र में मकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रार्थी जी. श्रीनिवास राव ने फरवरी 2025 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जसबीर सिंह और उसके साथियों ने विवादित घर में घुसकर मकान खाली कराने का दबाव बनाया और सामान को नुकसान पहुंचाया। मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद आरोपी घटना के बाद फरार थे।25 नवंबर को आरोपियों के राजकिशोर नगर में दिखने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जसबीर सिंह, यश तिवारी और सुदीप डे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं आरोपी उत्कर्ष श्रीवास्तव का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड न होने और सुप्रीम कोर्ट के अरनेस कुमार बनाम बिहार राज्य प्रकरण के निर्देश के तहत उसे रिहा किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles