Homeहमर बिलासपुरचकरभाठा में गाली देने से मना करने पर जानलेवा हमला पुलिस ने...

चकरभाठा में गाली देने से मना करने पर जानलेवा हमला पुलिस ने पांचों आरोपियों को कुछ घंटे में पकड़ा

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 26 अक्टूबर की रात तेलसरा गांव में गौरा-गौरी की बैठक के बाद हुई, जब आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे और ग्रामीण गंगाराम यादव ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।आरोपी विक्की सिंह ठाकुर ने हत्या की नीयत से नुकीली वस्तु से गंगाराम के पीठ और पेट में वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नितेश सिंह ठाकुर, रितेश उर्फ रॉकी सिंह ठाकुर, विक्की सिंह ठाकुर, मनीष कुमार बृजवासी और महेश कुर्रे सभी निवासी तेलसरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments