चाकू की नोक पर मोबाइल और पैसे लेकर फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

कोटा थाना क्षेत्र में हुए लूट का फरार आरोपी महाशक्ति चौक कोटा निवासी अमित विश्वकर्मा पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। रविवार को पुलिस को देखकर फरार आरोपी टिंकू विश्वकर्मा भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। शिवतराई में रहने वाला फागुन सिंह पोर्ते अपनी दोस्त कविता विश्वकर्मा के साथ कोटा मेला देखने गया था। दोनों घूम कर शिवतराई से कोरी डैम पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कोरी डैम वन विभाग के पुराना भवन के पास जंगल में एक मोटरसाइकिल में सवार तीन बदमाश पहुंचे, जिन्होंने गाली गलौज और मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर ₹11,000 कीमती मोबाइल और नगद ₹2000 लूट लिए। फिरंगीपारा कोटा में रहने वाले किशन पांडे ने अपने साथियों के साथ इस लूटपाट को अंजाम दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles