चाटीडीह में लगातार तीसरे दिन हो रहे अतिक्रमण कार्यवाही पर वहां के निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि हमारा घर उजाड़ रहे हैं और हमें दूसरी जगह घर भी नहीं दे रहे हैं। जिनके पास पहले से ही एक घर है उन्हें दो-दो तीन-तीन घर अलॉट किए गए हैं। और जिनके पास घर नहीं है वे इधर-उधर की ठोकरे खा रहे हैं। ऐसे में स्थिति यह हो गई है कि वहां के निवासियों के पास घर नहीं है जिसकी वजह से वहां के रहवासी काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।





