
सड़क चौड़ीकरण के लिए चिंगराज पर से अपोलो तक 80 फीट सड़क का निर्माण होना है जिसके लिए सड़क की जद में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले दिनों सर्वे का काम किया गया था। सर्व पूरे होने के बाद अब मकान को नोटिस दिया जा रहा है जिससे आने वाले समय में जब नगर निगम की कार्रवाई शुरू हो तो पूर्व से ही यह सभी अतिक्रमणकारियों अपनी व्यवस्था सुनिश्चित कर ले ।इसी कड़ी में मंगलवार को जहां इस क्षेत्र के रहवासी सड़क को 60 फिट करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे तो वहीं बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी जब इन लोगों को नोटिस देने पहुंचे तो यहां की जनता का आक्रोश फूट पड़ा उनका कहना था कि कलेक्ट्रेट में उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है लेकिन उसके बाद जिस तरह से नगर निगम के द्वारा उन्हें नोटिस दिया जा रहा है यह उचित नहीं है इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई है उसके बाद भी अगर उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन क्षेत्र वासियों के द्वारा किया जाएगा स्थानीय राय वीडियो के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम के कर्मचारी बिना नोटिस दिए ही वापस लौट गए।




