चेतना अभियान के तहत लाइंस क्लब के साथ मिलकर बिलासपुर पुलिस ने किया वृक्षारोपण।

सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर चेतना अभियान चलाया जा रहा है, गुरुवार को बहतराई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पौधारोपण के साथ ही साइबर की पाठशाला का आयोजन कर बच्चों को पठन सामग्रियां वितरण की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, एडिशनल एसपी ट्रैफिक सहित सामाजिक संस्था के लोग वहां मौजूद रहे।

मानव सेवा के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब बिलासपुर की टीम ने एकबार फिर सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम के साथ सामग्री वितरण का अयोजन किया। बहतराई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप पहुंचे थे। जिनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बखूबी तरीके से बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित चेतना अभियान के तहत स्कूली बच्चो को जागरूक किया। जिसके बाद लायंस क्लब द्वारा उपलब्ध कराये गए जूते, छाता, बैग सहित खाद्य सामग्री का वितरण अतिथियों द्वारा बच्चों को किया गया। जिसे पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान लायन मनजीत अरोरा ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से मानव सेवा के लिए काम करता रहा है और आगे भी करेगा। उक्त कार्यक्रम के बाद स्कूल पहुंचे अतिथियों और लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा स्कूल के प्रांगण में हरियाली लाने के उद्देश्य से 50 पेड़ो का रोपण किया गया।

इस दौरान स्कूल की प्राचार्य और स्टाफ के द्वारा पौधारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया था, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पौधारोपण भी किया गया. चेतना कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को कानून से जुड़ी जानकारी भी दी गई. साथ ही उनके भविष्य को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने उनसे आवश्यक जानकारी साझा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles