पहली बरसात के बाद बढ़ी अरपा की खुबसूरती, जलकुंभी की सफाई ने बढ़ाई नदी की सुंदरता।

बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के मनोरम दृश्य लोगों को भा रहे है। नदी से जलकुंभी हटाने के बाद यहां पानी में हवाओं से बहती लहर और नदी की खूबसूरती देखने लोग पहुंच रहे हैं। अरपा भैंसाझार से पानी छोड़ने की वजह से अचानक अरपा नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई है। बारिश के दिनों में अरपा का बहाव तेज हो गया है। जिससे लोग अरपा की मनमोहक दृश्य को देखने और फोटो खिंचवाने रिवर व्यू पहुंच रहे हैं।

रिवर व्यू से नेहरू चौक तक का मार्ग पूरा हो चुका है। हालांकि इसका उद्घाटन अभी तक नहीं किया गया है। मार्ग पूरा होने की वजह से रोड में लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।जिससे अरपा के नजारे में और चार चांद लग गए हैं और अरपा सुंदर दिख रही है। बरसात के दिनों में लोग दूर-दूर से अरपा को देखने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिलासपुर की जीवनदायनी अरपा को इस तरह बहता देख बहुत आनंद मिल रहा है और हमारा प्रशासन से यह अनुरोध है कि अरपा संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें ताकि अरपा को संवारा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles