Homeहमर बिलासपुरचेतना मुहिम के अन्तर्गत सुरक्षित यातायात, अपराध पर नियंत्रण, जागरूकता एवं स्वच्छ...

चेतना मुहिम के अन्तर्गत सुरक्षित यातायात, अपराध पर नियंत्रण, जागरूकता एवं स्वच्छ बिलासपुर, स्वस्थ बिलासपुर जैसे विषयों पर शहरवासियों को दिए खास सुझाव।

बिलासपुर पुलिस की ओर से शुरू की गई सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम चेतना अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर को शहरवासियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस कार्यक्रम से ना केवल समाज सेवक, सामाजिक संगठन और शहरवासी जुड़ रहे है बल्कि चेतना मुहिम से अब शहर के सीनियर सिटीजन भी जुड़ रहे है और वे पुलिस को नए-नए सुझाव भी दे रहे है।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की ओर से शुरू की गई चेतना मुहिम से अब हर कोई जुड़ना चाहता है। यही वजह है कि बिलासपुर पुलिस की ओर से विभिन्न संगठनों के द्वारा मिलकर चलाये जा रहे चेतना अतुलनीय मुहिम के जरिये अब सीनियर सिटीजन भी अपने अपने सुझाव साझा करने लगे है।
जो पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी खूब भा रहा है। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारी जल्द से जल्द सुझावों पर अमल करने की भी बात कह रहे है। चेतना का उद्देश्य सुरक्षित यातायात, अपराध पर नियंत्रण, बच्चों के बेहतर कल के लिए प्रयास, सामाजिक जागरूकता एवं स्वच्छ बिलासपुर, स्वस्थ बिलासपुर से है। इस पूरे मुहिम की जानकारी देते हुए एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों द्वारा रोजाना सुबह सुबह उद्यानों में चेतना मुहिम के जरिये सीनियर सिटीजनो को भी जागरूक किया जा रहा है। सीनियर सिटीजन इसकी सराहना करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों को महत्वपूर्ण सुझाव दे रहे हैं।

सीनियर सिटीजनो का कहना है कि इस उम्र में जब वे एटीएम जाते है तो पैसे निकालने दूसरों की सहायता लेनी पड़ती है। ऐसे में ये लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है।इसके लिए सिटीजनो ने ब्रह्माकुमारीज़ को पीड़ित निवारण संघ बनाने की मांग की।इतना ही नही सीनियर सिटीजनो ने इलेक्ट्रिक वाहन में इंडिकेटर ना होने के कारण होने वाले एक्सीडेंट पर प्रकाश डालते हुए उसपर काम करने सुझाव दिया, साथ ही कई स्थानों पर एसेसिरिज दुकानदारों के द्वारा हेलमेट को ब्रांड का हवाला देकर अनाप शनाप दामो पर बेचा जाता है, सभी दुकानों पर हेलमेट के दाम एक जैसे होने पर सुझाव दिया गया। पुलिस और ब्रम्हकुमारिज से नागरिकों ने विशेष अनुरोध किया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए कंपनी गार्डन में सुबह के टाइम एक वर्कशॉप रखी जाए जिसमें सभी सीनियर सिटीजंस एवं महिलाएं-बच्चे शामिल होंगे। इसके साथ ही कुछ ने अवैध नशे के कारोबार को बन्द करवाने और शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने मांग की।

बहरहाल बिलासपुर पुलिस की ओर से शुरू किए गए चेतना मुहिम को लेकर जिस तरह से पुलिस और शहरवासियों के बीच एक बेहतर तालमेल नजर आ रहा है, इससे शहरवासियों को भरोसा हो रहा है कि चेतना के जरिये अलग अलग प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण लगने के साथ सुरक्षित यातायात, बच्चों के बेहतर कल के लिए प्रयास और सामाजिक जागरूकता एवं स्वच्छ बिलासपुर, स्वस्थ बिलासपुर मुहिम चेतना जरूर सफल साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments