चैन स्नेचिंग : रिवर व्यू में वॉक कर रही महिला का बाइकर्स गैंग ने झप्पटा मारकर सोने की चैन छीन कर भागे, मामला सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में हुआ दर्ज।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत फिर से एक महिला चैन स्नेचिंग का शिकार हो गयी। पीड़िता महिला वाकिंग के लिए रिवर व्यू पहुंची ही थी कि बाइकर्स गैंग ने महिला से झपट्टा मारकर उनका सोने का चैन छीन लिया। मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा सेतू से पुराने पुल के बीच बने नए रिवर व्यू पर मार्निंग वाक के लिए निकलीं डाक्टर से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। डाक्टर ने घटना की शिकायत थाना सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। तिलक नगर में रहने वाली डॉ. मेघा दाभड़कर ने चेन स्नेचिंग की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। डाक्टर ने पुलिस को बताया कि वो हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपने घर से निकलकर इंदिरा सेतु तक पहुंची। वहां से वे पुराने पुल तक बने नए रिवर व्यू पर पैदल टहल रही थी।

इसी दौरान इंदिरा सेतु के पास बाइकर्स गैंग ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद तेजी से बाइक चलाते हुए पुराने पुल की ओर भाग गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इस पर डायल 112 की टीम मोके पर पहुंच गई। जवानों ने बाइक सवार की आसपास में तलाश की।चेन स्नेचिंग करने वालों की जानकारी नहीं मिलने पर डाक्टर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है।

शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस भले ही अबतक लुटेरों की जानकारी नहीं जुटा पाई है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles