
मड़वारानी स्टेशन के पास हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस हादसे की जांच अब तेज़ हो गई है। रेलवे ने इस मामले में एक विशेष जांच कमिटी गठित की है, जिसे दस दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस निर्माण एजेंसी को ट्रैक कार्य का जिम्मा दिया गया था, उसकी लापरवाही से हादसे के संकेत मिल रहे हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कमिटी हादसे के सभी तकनीकी और व्यवस्थागत पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल किसी भी कर्मचारी या एजेंसी पर सीधा प्रभाव डालने जैसी कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।रेलवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


