Homeहमर बिलासपुरसरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, छह बदमाश गिरफ्तार फरार वारंटी भी पकड़ा...

सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई, छह बदमाश गिरफ्तार फरार वारंटी भी पकड़ा गया, सभी पर हुई कानूनी कार्यवाही

दीपावली से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने सरकंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चिंगराजपारा, रपटा चौक और चांटीडीह समेत कई इलाकों से झुंड बनाकर उपद्रव कर रहे छह बदमाशों को पकड़ा गया।अभियान के दौरान फरार वारंटी फूलदास वैष्णव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments