Homeहमर बिलासपुरसिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुर्गा विसर्जन रैली में 1500 कड़ा...

सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुर्गा विसर्जन रैली में 1500 कड़ा जप्त ध्वनि प्रदूषण और असामाजिक गतिविधियों पर चला ऑपरेशन प्रहार, 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

एसएसपी निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान ध्वनि प्रदूषण और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश राठौर के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में लगभग 1500 कड़ा जप्त किए गए और 8 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस ने अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर 6 साउंड सर्विस संचालकों साहिल साउंड सर्विस, छेदी साउंड सर्विस, विशाल जोन सर्विस, हर्ष म्यूजिक साउंड सर्विस, ईगल पावर साउंड सर्विस और खाटू श्याम साउंड सर्विस के विरुद्ध धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।इसके अलावा, कैलाश साहू निवासी करगी रोड से एक बटनदार चाकू जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही 3 व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएसएस तथा 5 व्यक्तियों पर धारा 126, 135(2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments