प्रदेश में पहली बार एक साल में ही बोर्ड कक्षाओं की दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसके तहत मंगलवार से 12 वीं कक्षा की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर सवा 12 बजे तक चली। जिला शिक्षा विभाग ने इसके लिए जिले के 16 तक स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। पहले दिन बच्चे हिन्दी के प्रश्न पत्र हल किये।

दरअसल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कुछ दिन पहले ही वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने का ऐलान किया था। ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी में हैं, अनुत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण हैं, श्रेणी सुधार के लिए इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के पात्र थे। जिले के 8495 बच्चों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें 12वीं बोर्ड के 4323 बच्चे हैं। इनमें 4130 नियमित और 139 प्राइवेट पढ़ाई करने वाले हैं। इसी तरह 10 वीं कक्षा में 4172 बच्चों में 4048 नियमित और 123 प्राइवेट पढ़ाई करने वालों ने आवेदन किया है। पहले दिन बारहवीं की हिन्दी परीक्षा हुई, जिसमें 4323 परीक्षार्थी शामिल हुये। वहीं मंगलवार को सुबह 9 बजे हिंदी की परीक्षा हुई।जबकि बुधवार से दसवीं बोर्ड की परीक्षा होगी।


द्वितीय मुख्य परीक्षा जिसे अवसर परीक्षा भी कहा जाता है। पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है इसका सीधा लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो पूरक या अनुतीर्ण हो गए हैं, उन्हे इसी साल पुनः परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, साथ ही श्रेणी सुधार करने वाले छात्र भी इसमें बैठ रहे हैं. इससे छात्रों का साल बर्बाद भी नहीं होगा। माशिमं द्वारा अपनाई जा रही इस पद्धति से छात्रों को बड़ा लाभ होगा।


