छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित,बिलासपुर से सात सदस्य निर्वाचित हुए

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सुमोटो आदेश के बाद कराए गए अधिवक्ता परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम जारी किए गए, जिसमें पूरे प्रदेश से 25 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए, ऐसे में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इन चुनावों में 13,350 वकीलों ने मतदान कर नई परिषद के गठन में अपनी भागीदारी निभाई।

अधिवक्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए मतदान से गठित यह परिषद अब प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों के लिए नीतियां तय करेगी। नवगठित 25 सदस्यीय परिषद आपसी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव करेगी और विभिन्न कमेटियों का गठन कर अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। परिषद के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कार्यों के अधिक सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

चुनाव परिणामों में बिलासपुर जिले ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बिलासपुर से कुल सात अधिवक्ता परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, रूपेश त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल,आलोक कुमार गुप्ता, अनिल सिंह चौहान और रवि सिंह राजपूत शामिल हैं।

नतीजे सामने आते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बिलासपुर मे कई स्थानों पर विजयी अधिवक्ताओं के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नव निर्वाचित सदस्यों ने विश्वास जताया कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles