9 महीने से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन ‘अंकुश’ में आस्ता पुलिस की बड़ी सफलता

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन ‘अंकुश’ के तहत बड़ी उपलब्धि मिली है। थाना आस्ता क्षेत्र के शराब तस्करी मामले में 9 माह से फरार आरोपी ईजराइल खान को पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत पहले से मामला दर्ज था।फरवरी 2025 में आस्ता पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की थी। मौके से दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि ईजराइल खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।मुखबीर और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी के जशपुर क्षेत्र में छिपे होने की पुष्टि हुई। दबिश के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन यादव व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles