Homeहमर बिलासपुरछत पर धारदार हथियार से युवक ने काटा गला, मौतखून से सनी...

छत पर धारदार हथियार से युवक ने काटा गला, मौतखून से सनी लाश देख सन्न रह गए परिजन, सकरी पुलिस जांच में जुटी

सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना उसलापुर के वसुंधरा नगर की है, जहां 36 वर्षीय रोहित जलतारे की खून से लथपथ लाश उसके ही घर की छत पर मिली। दीवारों और फर्श पर खून बिखरा था। बताया गया कि गला काटने से पहले युवक ने अपने हाथ की नस भी काटी थी।मंगलवार दोपहर रोहित ऊपर के कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शाम को जब परिजन छत पर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के अनुसार मृतक पहले नेहरू नगर की एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था, लेकिन करीब एक महीने पहले उसने काम छोड़ दिया था। वह हाल में गांव जाने की जिद कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments