Homeहमर बिलासपुरछात्राओं के आंदोलन में NSUI नेताओं पर केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की...

छात्राओं के आंदोलन में NSUI नेताओं पर केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

छात्राओं की अपनी मांगों को लेकर किये गए आंदोलन पर अब राजनीतिक एंगल सामने आ गया है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के चार नेताओं पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। NSUI के अटल बिहारी विवि अध्यक्ष राहुल हंसपाल समेत मजहर खान, गोलू खान और अश्विनी विश्वकर्मा के खिलाफ पचपेड़ी थाना में जुर्म दर्ज किया गया है। छात्र नेताओं पर छात्राओं को आंदोलन के लिए भड़काने तथा अधिकारियों से बदसलूकी का आरोप है। बता दें, कि पचपेड़ी के छात्रावास की छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को चक्काजाम किया था। इधर NSUI के द्वारा छात्र हित में मुद्दा उठाने पर NSUI के नेताओं पर गलत तरीके से FIR दर्ज करने की बात कही जा रही हैं। छात्र नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments