महंगाई मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर निशाना

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश और जिले में बढ़ते अपराध के ग्राफ और बढ़ते जा रहे महंगाई दर को मुद्दा बनाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धरना प्रदर्शन कर रही है।इसी तरह कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस भवन में जिला प्रभारी सुबोध हरित वाल के नेतृत्व में 10 बिंदुओं पर पत्रकार वार्तालाप आयोजित कर भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया गया।पत्रकारों से वार्तालाप कर कांग्रेसियों ने बताया कि प्रदेश में प्रति सीमेंट बोरी के दाम को 260 रुपए से बढ़कर अचानक 310 रुपए प्रति बोरा कर दिया गया है, इससे लगता है कि भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। विष्णु भोग के लिए आम जनता से ₹50 अतिरिक्त सीमेंट बोरी पर वसूला जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल लाइमस्टोन कोयला जमीन बिजली सभी प्रदेशवासियों की है। बदले में हमें ही महंगे दामों पर सीमेंट खरीदने के लिए भाजपा सरकार क्यों मजबूर कर रही है । वैसे भी छत्तीसगढ़ सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, यहां हर माह लगभग 30 लाख टन से अधिक सीमेंट का उत्पादन होता है।पहले केंद्र सरकार 28% का भारी भरकम जीएसटी लागू की और अब प्रदेश की साय सरकार ने कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है।इसलिए इनके द्वारा 12 सितंबर को नेहरू चौक में प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अगर राज्य की भाजपा सरकार सीमेंट के बोरे पर बढ़ाए गए मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लेती है तो वे आगे चलकर इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles