जमीन ठगी का भंडाफोड़, आरोपी सुरेश मिश्रा गिरफ्तार कूटरचित दस्तावेज से खसरा नंबर बदलकर की थी धोखाधड़ी

सरकंडा पुलिस ने जमीन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा निवासी राज किशोर नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खसरा नंबर बदलकर जमीन बिक्री की थी।शिकायतकर्ता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 1999 में खरीदी गई मोपका स्थित जमीन का खसरा नंबर बदलकर धोखाधड़ी की गई। आरोपी सुरेश मिश्रा ने विक्रय विलेख की प्रतियों में छेड़छाड़ कर तहसील कार्यालय में आपत्ति प्रस्तुत कर जमीन से वंचित करने का प्रयास किया।मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि सुरेश मिश्रा फरार था। उसे पुलिस टीम ने पकड़कर धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles