
जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जांजगीर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना जांजगीर क्षेत्र के धुरकोट निवासी 35 वर्षीय रोहित कुमार सूर्यवंशी ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के हिस्से की जमीन को लेकर आरोपी जितेंद्र, महेंद्र, बिहारी और गिरधारी सूर्यवंशी उससे आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करते थे।पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।विवेचना के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश राठौर, आरक्षक राजू लाल लटेवाल और विनोद राठौर की सराहनीय भूमिका रही।


