Homeहमर बिलासपुरसूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी पर हत्या का आरोप जशपुर...

सूटकेस में मिली पति की लाश, पत्नी पर हत्या का आरोप जशपुर में सनसनी थाना दुलदुला पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपिया की तलाश तेज

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव घर में रखे सूटकेस से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 43 वर्षीय संतोष भगत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने ही किसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर फरार हो गई। मृतक के भाई विनोद मिंज की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, घटना 7 नवंबर की है जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। अगले दिन पत्नी ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर दिया है। बेटी के गांव पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाल रंग के ट्रॉली सूटकेस से शव बरामद किया। घटना के बाद से आरोपिया फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तलाश में टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है और गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments