Homeहमर बिलासपुरजल्द मिलेगा महामंद ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ, घर से...

जल्द मिलेगा महामंद ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ, घर से दूर जाकर पानी लाने की समस्या से मिलेगा छुटकारा।

बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना के तहत घर-घर पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायत महामंद में पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों के घरों में नल के लिए टंकी भी बनाई जा रही है। यहां सभी मकानों में नल जल योजना के तहत पेयजल सप्लाई की जाएगी। इसके लिए ठेका कंपनी के कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं। साथ ही साथ पानी टंकी का निर्माण कार्य भी चल रहा है। टंकी बनने के बाद पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। ग्राम पंचायत की देखरेख में काम चल रहा है। सभी के मकानों में निशुल्क नल कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।

सभी ग्रामीण अपने-अपने घर में कनेक्शन जुड़वा रहे हैं। पानी सप्लाई शुरू होने के बाद सभी को फायदा मिलेगा। किसी को घर से बाहर पानी के लिए जाना नहीं पड़ेगा। फिलहाल महिलाओं को बाहर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। नल जल योजना के तहत घरों में कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। इससे मोहल्ले वासियों को फायदा मिलेगा। और शुद्ध पेयजल का वे उपयोग कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments