अरपा नदी पर रिवर व्यू वाली जगह पर नदी के सौंदर्यीकरण और नदी में पानी रोकने के प्रोजेक्ट का कार्य लंबे समय से कछुए की चाल चल रहा है। प्रोजेक्ट क्यों रुका हुआ है इस सवाल पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल तो नदी के दोनों तरफ़ सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कामों के पूरा हो जाने के बाद आगे के काम की तैयारी की जाएगी। अरपा प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने का इंतजार शहर के लोगों को लंबे समय से है।

दरअसल अरपा नदी में पानी रुकने से शहर के घटते जलस्तर में सुधार होने की भी उम्मीद की जा रही है। स्मार्ट सिटी के तर्ज पर अरपा के दोनों तरफ रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि रामसेतु से इंदिरा सेतु वाली रोड निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अरपा प्रोजेक्ट का काम होगा। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाएगा। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर संवारने के लिए शहर के हर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है ताकि बिलासपुर को एक नया स्वरूप दिया जा सके।




