जशपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश से बरामद की गुम नाबालिक बच्ची ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत आरोपिया महिला गिरफ्तार,बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गयी

थाना बगीचा क्षेत्र से गुम 14 वर्षीय बच्ची को जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाली आरोपिया चंद्रमुनि बाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने टेक्निकल और मुखबिरी तंत्र की मदद से आरोपिया का पता लगाया। पूछताछ में अपराध स्वीकारने और सबूत मिलने पर महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों की तलाश लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles