जशपुर में स्कूली वाहनों की सख्त जांच, 48 बसों का दस्तावेज और फिटनेस परीक्षण चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य की भी जांच, नियम उल्लंघन पर दी गई सख्त हिदायत

स्कूल खुलते ही जशपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में स्कूली वाहनों की व्यापक जांच अभियान शुरू किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पत्थलगांव यातायात पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने ठाकुर शोभा सिंह कॉलेज ग्राउंड में शिविर लगाकर 12 स्कूलों के 48 स्कूली वाहनों का दस्तावेज और फिटनेस परीक्षण किया।सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार वाहनों का रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा, फिटनेस, पीयूसी और रोड टैक्स की जांच की गई।शिविर के दौरान चालक-परिचालकों के लाइसेंस और स्वास्थ्य की भी जांच की गई।

CHC पत्थलगांव के डॉक्टरों ने चालकों का नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। आरटीओ और यातायात पुलिस टीम ने वाहनों की हेडलाइट, ब्रेक लाइट, स्टेयरिंग, टायर, अग्निशमन यंत्र, क्लच, एक्सीलेरेटर, सीट और हार्न की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया। जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।शिविर में वाहन चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों, संकेतों और बच्चों की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें नशीली पदार्थों से दूर रहने और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी गई। जशपुर पुलिस का यह अभियान स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles