जिजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन…

बिलासपुर जिजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों के इस पर्व को महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह की खास बात फाग प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भजन ग्रुप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न भजन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जिजामाता मराठा महिला मंडल समिति की अध्यक्ष राखी ने बताया कि भजन प्रतियोगिता में कुल तीन ग्रुपों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमे प्रथम स्थान राम भजन ग्रुप द्वितीय स्थान अंजलि भजन ग्रुप और तृतीय स्थान राजकिशोर नगर भजन ग्रुप को मिला। इन भजन मंडलियों ने भगवान के सुंदर और मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर महिलाएं झूमती और थिरकती नजर आईं। होली मिलन के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे कार्यक्रम में रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंची थीं और एक-दूसरे के साथ मिलकर होली का आनंद ले रही थीं। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत महिलाओं ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles