Homeहमर बिलासपुररतनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का...

रतनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न…

रतनपुर के महामाया भागवत मंच में 21 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जनपद अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनु निराला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिला अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये का चेक, चांदी का मंगलसूत्र, बिछिया सहित कुल 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। साथ ही, ₹1000 आवागमन सहायता राशि भी दी गई। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, और सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments