Homeहमर बिलासपुरआत्महत्या के लिए उकसाने और कांग्रेस नेता द्वारा फर्जी वसीहतनामें के मामले...

आत्महत्या के लिए उकसाने और कांग्रेस नेता द्वारा फर्जी वसीहतनामें के मामले में सिंधी समाज ने रैली निकालकर एसपी से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।

बिलासपुर में दो वर्ष पूर्व सिंधी समाज के युवक ने अपने घर में संदेहास्पद हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही सिंधी समाज के लोगों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इस मामले में दो वर्ष बाद एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच के बाद कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन सहित चार लोगों पर मौत के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही मृतक जितेंद्र बजाज के परिजनों और सिंधी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता श्यामलाल चंदानी पर झूठा वसीयतनामा बनाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। सिंधी समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाली और बिलासपुर एसपी को निष्पक्ष जांच के लिए आभार ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments