शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गौकरण साहू गिरफ्तार।

विवाह करने का झांसा दे कर आरोपी युवक अपनी परिचित युवती के साथ महीनों दुष्कर्म कर रहा था। बहतराई सरकंडा निवासी 28 वर्षीय गौकरण साहू के साथ पीड़ित युवती का परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। लगातार बातचीत करने से दोनों के बीच मधुर संबंध बन गए और गौकरण साहू ने युवती को पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया। इसी भरोसे पर उसने 15 जून 2023 को अशोकनगर स्थित ओयो होटल में युवती को मिलने बुलाया और फिर प्रेम में डूबी हुई युवती को शीशे में उतारते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। एक बार शुरुआत होने के बाद 23 मार्च 2024 तक अलग-अलग स्थानो पर ले जाकर वह लगातार युवती के साथ दैहिक संबंध बनाता रहा, लेकिन उससे शादी नहीं की। थक कर युवती ने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कर दी। युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गौकरण साहू को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles