जिला अस्पताल के रिकॉर्ड में भीषण आग,अस्पताल प्रबंधक का लापरवाही फिर आया सामने,पहले भी अस्पताल में आग लगने के बाद नहीं हुए सचेत,जननी सुरक्षा योजना और NHM के सारे रिकॉर्ड जलकर खाक,

जिला अस्पताल जांजगीर में अचानक भीषण आग लग गई आग लगने की वजह से अस्पताल में मौजूद जननी सुरक्षा योजना और NHM के सारे रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेज चलकर खाक हो गए हालांकि इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में मौके पर ज्वलनशील पदार्थ पाए गए है।

बताया जा रहा है कि रात्रि करीब 3 बजे फायर ब्रिगेड ने आग में काबू पाया। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम होने के कारण लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से यहां आग लगने की घटना हुई होगी तो वहीं कई और बातें भी आग लगने के संबंध में सामने आ रही है लेकिन इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा फिलहाल जिला अस्पताल में आगजनिक की घटना के बाद कई आवश्यक दस्तावेज भी इस आग में जलकर राख हो गए हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles