
मुंगेली से विनय करिहार की रिपोर्ट: इन दिनों शासकीय महाविद्यालय फास्टरपुर के प्रभारी प्राचार्य और प्राध्यापकों के लापरवाही और अनियमितता के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है, महाविद्यालय में छात्रों और प्राध्यापक के व्यवहार को लेके विवाद गहराता जा रहा है। दअरसल पूरा मामला मुंगेली जिले के शासकीय महाविद्यालय फास्टरपुर का है जहां बीकॉम फाइनल ईयर के छात्र राज केशरवानी ने महाविद्याल के प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्रा और प्राध्यापक अमित सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि इस समय होने वाले महाविद्यालय के इंटरनल एग्जाम में नकल कराया जा रहा था जिसे वीडियो बना कर छात्र ने प्राचार्य को दिखाया तो प्राचार्य ने अपने गलती छिपाते हुए छात्र राज केशरवानी से डरते धमकाते हुई अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने लगे साथ ही गंदी गंदी गाली भी देने लगे और टीसी निकलने की भी धमकी दी गई। जिसके बाद प्राध्यक अमित सिंह ने धक्का मुक्की करने लगे। जिसको शिकायत छात्र के द्वारा फास्टरपुर थाना में की गई।

जानकारी लगती ही हमारी टीम महाविद्यालय में प्राचार्य से बातचीत करने पहुंची तो देख गया कि 12.30 बजे तक प्रभारी प्राचार्य तो आए ही नहीं जबकि उनके आने का समय 10.30 से 11 बजे का है। महाविद्यालय का जायजा लेते हुवे हमारे संवाददाता विनय करिहार ने छात्र से बातचीत की देखिए,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के गैर मौजूदगी में प्राध्यापक से बात चित की गई तो प्राध्यापक गोल मोल जवाब दे कर अपने आप को बचाते हुवे नजर आए l वही फास्टरपुर थाना प्रभारी गिरिजा शंकर ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र राज केशरवानी के द्वारा प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्रा के ऊपर अभद्रता पूर्वक व्यवहार और नकल करने का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच की रही है। महाविद्यालय में नकल प्रकरण का यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में इस तरह के नकल प्रकरण के मामले सामने आते रहे हैं महाविद्यालयों के इंटरनल एग्जाम में नकल प्रकरण सामने आने के बाद अब इस दिशा में जांच की बात तो कहीं जा रही है लेकिन अगर शिक्षा के स्तर को सुधारना है तो इस तरह के कारनामों पर रोकथाम लगानी होगी ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।
मुंगेली से विनय करिहार की रिपोर्ट


