रविवार को व्यापार विहार त्रिवेणी भवन में जिला ऑटो संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव और कोषाध्यक्ष इन पांच पदों के लिए इस बार कुल 13 प्रत्याशी ऑटो संघ के चुनाव में भाग लिए। त्रिवेणी भवन में सुबह 8 से शुरू हुई मतदान तारबाहर पुलिस बल की मौजूदगी में शाम साढ़े चार बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चली। कड़े मुकाबले में वर्तमान अध्यक्ष अजय पाणिकर को 13 वोटो से हराकर मॉरिस हेल एक बार फिर अध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष नारायण पात्रे चुने गए। जराट ने सचिव और जितेंद्र खांडे ने सहानसचिव का चुनाव जीता है। कोषाध्यक्ष के तौर पर ताम्रध्वज साहू चुनाव जीत कर आए हैं।





