
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रजिस्ट्री की दस नई क्रांतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार अच्छी नीति लेकर आई है।

आगे उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की 10 क्रांतियों से आमजनों एवं किसानों को लाभ मिलेगा, रजिस्ट्री, नामांतरण में जो समस्या आती थी उसे दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 क्रांति लाई है जिससे पारदर्शी ढंग से रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स ने जानकारी दी




