Homeहमर बिलासपुरजिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को 75% से अधिक...

जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को 75% से अधिक परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल शुरू।

बोर्ड परीक्षा में इस बार बिलासपुर जिले के अच्छे परिणाम आने के बाद अब जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को 75% से अधिक परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल शुरू की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में बताते हुए कहा की नये शिक्षा सत्र में सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षा में अब 75% से बेहतर परिणाम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जा सके पिछले कुछ समय से लगातार शासन स्तर पर स्कूली शिक्षा को बेहतर करने की दिशा में पहल हो रही है, जिसका असर भी अब दिखने लगा है। पिछले 2 वर्षों से स्कूली शिक्षा के परिणाम बेहतर आ रहे हैं। यही वजह है कि अब स्कूलों को और अपडेट करते हुए स्कूलों के परिणाम अधिक बेहतर करने की दिशा में पहल की जा रही है जो आने वाले सत्र में देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments