
राज्योत्सव के दूसरे दिन बिलासपुर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने लोक रंग और आधुनिकता का सुंदर संगम पेश किया। बाल कलाकारों के देशभक्ति व लोकगीत आधारित नृत्य-गीतों से शुरुआत हुई, तो मंच पर पंडवानी, गेंड़ी नृत्य और कत्थक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। लोकगायिका किरण शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीतों से माहौल सरसाया, वहीं बॉलीवुड गायिका ऐश्वर्या पंडित ने अपने सुरों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। राज्योत्सव की यह संध्या परंपरा, लोकधुनों और नये दौर की कलात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम रही।


