Homeहमर बिलासपुरराज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र 25...

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र 25 वर्षों की विकास यात्रा को तस्वीरों में सहेजती रजत जयंती प्रदर्शनी

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से लेकर अब तक की 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रेरक छवियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की बिलासपुर यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगातें, महतारी वंदन, पीएम आवास, और राम लला दर्शन जैसी योजनाओं की झलक दिखाई गई है।

प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण देश के शीर्ष नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और स्व. दिलीप सिंह जूदेव के ऐतिहासिक चित्र रहे।जनमन पत्रिका और अन्य प्रकाशन निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।आगंतुकों ने कहा कि यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments